{"_id":"62a6262e090a9072a33cf16e","slug":"district-panchayat-member-arrested-nazibabad-news-mrt5926227122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार
नजीबाबाद। हत्या के प्रयास के मामले में मंडावली पुलिस ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। गैर जमानती वारंट के चलते जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी धरपकड़ विशेष अभियान में मंडावली पुलिस ने कई वर्ष पुराने हत्या के प्रयास मामले में ग्राम नारायणपुर रतन निवासी वारंटी इफ्तखार को गिरफ्तार किया है। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि वारंटी इफ्तखार कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। हत्या के प्रयास मामले में वह काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान में इफ्तखार को मंडावली पुलिस ने उसके फार्म से रविवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इफ्तखार वर्तमान में वार्ड-1 से जिला पंचायत का सदस्य एवं पूर्व प्रधान है। इफ्तखार को ग्राम प्रधान रहते हुए पूर्व में सीडीओ ने भी धांधली के मामले में गिरफ्तार कराया था।