फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   district is warming with fever, health department silent

बुखार से तप रहा जिला, स्वास्थ्य विभाग मौन

Wed, 16 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
district is warming with fever, health department silent
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ में पेड़ के नीचे लेटे बुखार से पीड़ितों का हो रहा इलाज। - फोटो : BIJNOR
बुखार से तप रहा जिला, स्वास्थ्य विभाग मौन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में वायरल का प्रकोप बना हुआ है। वायरल और डेंगू की दहशत बनी हुई है। अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों मेें भय व्याप्त है। आलम यह है कि वायरल के रोगियों से जिला अस्पताल एवं जिले के अन्य सरकारी और प्राइवेट अस्पताल भरे हुए हैं।
जिला बुखार से तप रहा है। आये दिन लोगों की बुखार से मौत हो रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए हैं। इससे लोगों में वायरल और डेंगू आदि के प्रति दहशत व्याप्त है। जिले के लोगों ने सीएमओ से शिविर लगवाकर दवाई दिलवाने की मांग की है। सीएमओ डाक्टर विजय कुमार यादव का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल व डेंगू फैल रहा है। तेज बुखार होना, शरीर के जोड़ों में दर्द होना, शरीर के किसी अंग से खून आना डेंगू के लक्षण होते हैं। वायरल में खून में प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए इन दिनों कूलर में पानी न भरें, घर के गमलों की सफाई करें और आसपास पानी जमा न होने दें और पानी का खूब सेवन करें। कहा कि बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराएं और अपने नजदीकि सरकारी अस्पताल में रक्त की जांच कराकर उपचार शुरू कराएं। सीएमओ के अनुसार वर्तमान में जिले में ही नहीं पूर प्रदेश में वायरल चल रहा है। यह सीजनल बीमारी है, इससे घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकि सरकारी अस्पताल में जांचोपरांत इलाज कराएं। समय पर इलाज कराने से यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

ये रखें सावधानी
- वायरल के रोगी अन्य लोगों से बचकर रहें।
- खूब पानी पीएं और पूरी नींद लें।
- बासी खाना न खाएं।
- खांसी होने पर पानी उबालकर पीएं।
- मच्छरों से बचाव रखें।
- पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- घरों और आसपास में पानी इकटठा होने न दें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
पेड़ के नीचे उपचार लेने को मजबूर
नूरपुर। क्षेत्र के छोटे से गांव रतनगढ़ में क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर रामप्रकाश त्यागी के अस्पताल में रोजाना बुखार के 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जगह कम होने के कारण अस्पताल परिसर में पेड़ों के नीचे चारपाई डालकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एमबीएसएस एमडी डिग्रीधारक डाक्टर रामप्रकाश त्यागी हृदय एवं छाती रोग के विशेषज्ञ हैं। करीब 30 साल से वह रतनगढ़ में क्लीनिक चला रहे हैं। इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की बेतहाशा भीड़ है। गांव रतनगढ़ निवासी राजकुमार, मनोज कुमार, आशु, हर्षित, दाउद, सरिता, रेखा देवी का कहना है कि गांव में इस समय वायरल बुखार ने पैर पसार रखे हैं। प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। डाक्टर रामप्रकाश त्यागी बहुत ही कम फीस में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छितावर में वायरल से बालक की मौत
किरतपुर। क्षेत्र के गांव छितावर में तेजी से वायरल फैल रहा है। इस कारण गांव में दहशत व्याप्त है। बुखार की चपेट में आकर नौ वर्षीय एक बालक की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव छितावर निवासी नरेश कुमार कश्यप के करीब नौ साल के पुत्र शिवा को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। नरेश ने उसे गांव एवं आसपास के कई चिकित्सकों को दिखाया। वायरल के बढ़ने पर शिवा को पहले बिजनौर में भर्ती कराया गया। आराम न मिलने पर बिजनौर के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की रात उपचार के दौरान मेरठ में शिवा की मौत हो गई। शिवा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को है वायरल
गांव छितावर में आजकल वायरल का प्रकोप जारी है। बुखार ने तेजी से पैर पसार लिए हैं। वर्तमान में दर्जन भर से अधिक लोग वायरल की चपेट में हैं। दीपक कश्यप, सुदर्शन, नरेश, पप्पू, सीमा, तेजपाल, अल्लाह बख्श, हबीब, इमरान, शकील, सीमा पत्नी सुखराम आदि बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed