फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District hospital is preparing to deal with Corona

Bijnor News: जिले में पांच साल का बच्चा मिला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
District hospital is preparing to deal with Corona
बिजनौर जिला अस्पताल में कोरोना से बचाब के लिए मॉक ड्रिल करते चिकित्सक - फोटो : BIJNOR
कोरोना से निपटने को तैयारी में जुटा जिला अस्पताल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक पांच साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे देखते हुए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। जिसको लेकर सरकार की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला अस्पताल में भी कोरोना से बचाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 120 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी मास्क लगाकर काम करने के निर्देश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में 17 वेंटिलेटर है, जिन्हें चला कर देखा गया है। सभी वेंटिलेटर सुचारु रूप से संचालित पाए गए। 12 वेंटीलेटर आईसीयू वार्ड में और पांच वेंटिलेटर की व्यवस्था पीकू वार्ड में की गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन प्लांट को भी चला कर देखा गया है। रोजाना ऑक्सीजन प्लांट दो घंटे चलाकर देखा जाएगा, जिससे आगे चलकर कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा आईसीयू वार्ड में भर्ती जनरल मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत होने पर ही आएं जिला अस्पताल
वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज सेन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही अस्पताल आएं। मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार आए। क्योंकि अस्पताल में ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। सावधानी बरतने से मरीज और तीमारदार दोनों सुरक्षित रहेंगे।

वर्जन...
जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर पूरी व्यवस्था है। सभी संसाधन काम कर रहे हैं। पहली और दूसरी लहर को देखते हुए इस बार विभाग पूरी तरह तैयार है। -डॉ. मनोज सेन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed