{"_id":"636e8286f1386962fa0ff2d0","slug":"district-hospital-drank-23-lakh-water-in-three-years-bijnor-news-mrt6132091151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने जिला अस्पताल को थमाया 23 लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने जिला अस्पताल को थमाया 23 लाख का बिल
विज्ञापन
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। नगरपालिका बिजनौर ने जिला अस्पताल को 23 लाख का बिल थमा दिया है। जिसे जमा करने के लिए अस्पताल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। वहीं पालिका के अधिकारी बिल जमा करने पर जोर दे रहे हैं। जिसके चलते अब जिला अस्पताल प्रशासन को बिल की रकम जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल ने सत्र 2020-21 से 2022-23 तक का पालिका को जल कर जमा नहीं किया है। जिसको लेकर पालिका की ओर से कई बार जिला अस्पताल को पत्र भेजा जा चुका है। मगर बजट नहीं होने से अस्पताल प्रशासन के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। तीन साल का बकाया होने से जल कर 23 लाख 63 हजार 904 रुपये हो गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक जल कर, भूमिकर को शामिल किया गया है। इसे जमा करने के लिए बजट का इंतजार है। वहीं पालिका जिला अस्पताल पर कर जमा करने के लिए जोर दे रही है। कर जमा करने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने बजट की लखनऊ मांग भेजी है। हालांकि अभी बजट की व्यवस्था नहीं हुई है।
पालिका के कर में जिला संयुक्त अस्पताल शामिल
जिला अस्पताल को भी पालिका का कर देना होता है। जिसके जल कर, भूमि आदि शामिल हैं। इस कर में जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल को शामिल किया गया है। जिसके चलते तीन साल में जिला अस्पताल पर पालिका का 23 लाख 63 हजार 904 रुपये का कर हो चुका है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगे हैं दो सबमर्सिबल पंप
पानी की व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल में दो सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था इसी साल कराई गई है। जिसके चलते नगरपालिका की टंकी का पानी कम ही उपयोग में लाया ला रहा है। बिजली की कटौती ज्यादा होने से नगरपालिका की टंकी में पानी नहीं आता था। जिसके चलते दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं।
पालिका की ओर से कर जमा करने का पत्र आया है। जिसकी जानकारी ली जा रही है। अभी इसके बजट की व्यवस्था हो रही है। जल्द ही कर जमा कर दिया जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस
जिला अस्पताल ने तीन साल से कर नहीं चुका है। जिसके चलते उन्हें करीब 23 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन को कर जमा कराने के लिए कहा गया है।......शमीम अहमद, राजस्व निरीक्षक