फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District gets four ventilators, installed in district hospital

जिले को मिले चार वेंटिलेटर, जिला अस्पताल में स्थापित

Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
District gets four ventilators, installed in district hospital
बिजनौर जिला अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में लगा वेंटिलेटर। - फोटो : BIJNOR
जिले को मिले चार वेंटिलेटर, जिला अस्पताल में स्थापित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपदवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। शासन ने जिले को चार वेंटिलेटर दिए हैं। ये चारों जिला अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में स्थापित कराये गए हैं।
सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि करीब एक माह पूर्व शासन ने जिला बिजनौर को दो वेंटिलेटर देने की घोषणा की थी। इसी दौरान उन्होंने मुख्यालय को दो और वेंटिलेटर की डिमांड भेजी तो शासन ने जिले को चार वेंटिलेटर उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि चारों वेंटिलेटर जिला अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में स्थापित करा दिये गए हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राधेश्याम वर्मा, जिला महिला अस्पताल के एनेस्थिसिया डॉ. एफसी वर्मा और स्टाफ नर्स नीलम सक्सेना प्रशिक्षण वेंटिलेटर संचालित करने के लिए एक सप्ताह पूर्व मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है। अब सीरियस मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजने की आवश्यता नहीं होगी।
विज्ञापन

जनपद में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के अलावा 11 प्राथमिक और 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। ऐसे में जिला अस्पताल के चिकित्सकों को गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed