फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Distribute smart phones and laptops to students

विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप बांटे

Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Distribute smart phones and laptops to students
स्योहरा में छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करते पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : BIJNOR
विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप बांटे
विज्ञापन

स्योहारा/किरतपुर। छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और लैपटॉप के दुरुपयोग से बचना चाहिए। इनके सदुपयोग से तरक्की के प्रयास जीवन को सफलता के पथ पर ले जाते हैं। यह विचार लक्ष्य कॉलेज ग्रुप ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार अपराह्न पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम में रखे।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में भी मोबाइल की उपयोगिता बढ़ी है। इसीलिए प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से मजबूत रखने के उद्देश्य से ये योजना लागू की है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, कॉलेज चेयरमैन अमित चौहान, एसडीएम विजय वर्धन तोमर तथा एमडी अनुराग चौहान ने डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। स्मार्टफोन पाकर छात्र छात्रा खुश नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, किरतपुर में रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान सिंह, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंद्र वरुण देशबंधु, समाजसेवी डॉ. राखी अग्रवाल, अरुण गोयल, रचना गोयल ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में निदेशक इंजी. रोहित चौधरी, प्राचार्य डॉ. डबलेश कुमार, उपप्राचार्य डॉ. रवीश कुमार, डीन साइंस डॉ. सीडी शर्मा, मंजू जैन, प्रियंका चौधरी, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, तजीन जैदी, प्रीति चौहान, चितवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed