फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Distribute information about development plans to the people'

‘विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं’

Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Distribute information about development plans to the people'
‘विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। ग्राम बासोंवाला में भाजपा के विधानसभा स्तरीय सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों की बूथ सत्यापन बैठक में प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विकासपरक योजनाओं व नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शनिवार को ग्राम बासोंवाला स्थित बाजवा बैंक्वेट हाल में आयोजित भाजपा के बढ़ापुर विधानसभा स्तरीय सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों की बूथ सत्यापन बैठक में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उपस्थित भाजपा के सभी सेक्टर प्रभारियों एवं संयोजकों को बूथ सत्यापन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनको बताया कि बूथ सत्यापन कार्यक्रम निर्धारित तिथि तक करना सुनिश्चित करें और सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को सुनिश्चित ढंग से गठित भी करें। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सरकार की विकासपरक योजनाओं व नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए बूथ कमेटियों को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गहलोत के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में ठाकुर रामपाल सिंह, अरविंद गहलौत, विकास राजपूत, ठाकुर अजयराज सिंह, अनूप वाल्मीकि, कुलदीप सिंह बाजवा, श्याम सिंह कश्यप, प्रदीप चौहान उर्फ बबली, भूपेंद्र सिंह चौहान, राजीव अग्रवाल, फूलसिंह चौधरी, मुकेश शर्मा व संदीप वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed