फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disruptions dominate schools in the second day

दूसरे दिन स्कूलों में रही अव्यवस्थाएं

Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disruptions dominate schools in the second day
दूसरे दिन भी स्कूलों में रहीं अव्यवस्थाएं हावी
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। परिषदीय विद्यालयों में दूसरे दिन अव्यवस्थाओं के बीच गणित का प्रश्न पत्र कराया गया। बच्चों को समय से प्रश्न पत्र नहीं मिला।
प्राथमिक विद्यालय भज्जावाला में कक्षा चार व पांच का गणित का प्रश्न पत्र नहीं पहुंच पाया। मुख्य अध्यापक को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। विद्यालय में 61 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें 59 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक स्कूल जिकरीवाला में 102 पंजीकृत बच्चों में 64 बच्चे ही परीक्षा मेें बैठे। पूर्व माध्यमिक विधालय जिकरीवाल में 41 बच्चों के स्थान पर 37 बच्चों ने ही परीक्षा दी। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेघपुर में शत-प्रतिशत बच्चे उपस्थित मिले। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय आसफाबाद चमन में पंजीकृत 192 के सापेक्ष 152 बच्चों ने परीक्षा दी। प्राथमिक विद्यालय में 101 में से 90 बच्चों ने परीक्षा दी शेष अनुपस्थिति रहे। उधर रेहड़ के हर्रायवाला के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि जूनियर में 47 बच्चें पंजीकृत हैं। शुक्रवार को गणित की परीक्षा में 14 बच्चें अनुपस्थित रहे। बंडल में कक्षा छह के दो प्रश्न पत्र कम मिले। वहीं हर्रायावाला के प्राथमिक विद्यालय में भी कक्षा एक से कक्षा पांच तक भारी संख्या में बच्चें अनुपस्थित मिले। उधर बीइओ सुनील डबराल का कहना है कि किन्ही कारणों से कुछ प्रश्न पत्र नहीं पहुंच पाए थे। जिस कारण ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को प्रश्न लिखवाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed