फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dispute with Gram Panchayat Secretary caught fire

ग्राम पंचायत सचिव से विवाद ने पकड़ा तूल

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute with Gram Panchayat Secretary caught fire
ग्राम पंचायत सचिव से विवाद ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत काशीरामपुर के पंचायत सचिव पर मनमाने ढंग से सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर रखे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत कार्यालय बृहस्पतिवार की रात अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
ग्राम पंचायत काशीरामपुर के सामुदायिक शौचालय पर पंचायत सचिव नीरज शर्मा ने प्रधान को बताए बिना सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर सपना की तैनाती कर दी। शौचालय का निर्माण चुनाव से पूर्व प्रशासक की निगरानी में हुआ था। खस्ताहाल शौचालय और मनमाने ढंग से केयर टेकर रखे जाने को लेकर ग्राम प्रधान छोटे सिंहऔर पंचायत सेक्रेट्री नीरज शर्मा में काफी समय से प्रकरण के संबंध में मतभेद चल रहे हैं। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में संबंधित प्रकरण में ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल सीडीओ केपी सिंह, बीडीओ विजय यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार से मिला। प्रधानों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद खंड विकास कार्यालय से संबंधित अधिकारी पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई से बच रहे हैं। देर शाम तक ग्राम प्रधानों की संबंधित प्रकरण में बीडीओ और एडीओ पंचायत से वार्ता हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान छोटे सिंह प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी का कहना है कि पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में एडीओ पंचायत कार्यालय पर देर शाम अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने पर अवधेश कुमार, दिलशाद, धीर सिंह ,कल्याण सिंह, सुखबीर सिंह ,अक्षय भारती ,राजवीर सिंह, लाखन सिंह लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed