फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diseased poisonous alcohol deaths have also happened in the district

जिले में भी हो चुकी हैं जहरीली शराब से मौतें

Sat, 09 Feb 2019 12:01 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 09 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Diseased poisonous alcohol deaths have also happened in the district
मंडावर क्षेत्र में शराब बनाने के लिए जंगल में तैयार की गई भट्ठी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। खादर क्षेत्र में अवैध शराब का खेल चलता रहा है। बढ़ापुर में कई इलाके ऐसे है जहां अवैध शराब कोई रोक नहीं लगाई गई है। गैर राज्यों से भी अवैध शराब का चोरी छिपे शराब लाकर बेची जाती है।  
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब का कारोबार रुका नहीं है। चुनाव के दौरान भी अवैध शराब का प्रयोग होता है। उधर, होली और अन्य उत्सवों पर भी लोगों को शराब पिलाई जाती है। जिले में ऐसी शराब पीने से तमाम लोगों की मौत हो चुकी है। 23 अक्तूबर 2010 को नहटौर थाने के गांव में ग्राम प्रधानी के चुनाव के दौरान दावत में रामपाल, बिशन सिंह व बुध सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत     हो गई थी। इस मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी जयपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद भी जिले में    प्रधानी के चुनाव में शराब का खूब दौर चला था।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में भी कच्ची शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले को बाद में दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed