फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Discussion on panchayat elections started

पंचायत चुनाव तारीख की तस्वीर साफ होते ही चौपालों पर चर्चा हुई शुरू

Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Discussion on panchayat elections started
पंचायत चुनाव की चौपालों पर चर्चा हुई शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। अब पंचायत चुनाव समय से होने की आस जगी है। इसी के साथ गांवों की चौपालों पर पंचायत चुनावों की चर्चा शुरू हो गई है। दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। समर्थकों के साथ लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है।
भाकियू का किसान कानूनों को लेकर करीब 75 दिन से आंदोलन चल रहा है। परंतु पंचायत चुनाव कराने को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद गांव की राजनीति भी गरमाने लगी है। लोगों ने पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों पर बैठकर बात करनी शुरू कर दी है। जिले में पंचायत का आंशिक परिसीमन पूरा हो गया है। अब जिले में 1128 ग्राम पंचायतों की जगह 1123 ग्राम पंचायत रह गई हैं। ग्राम सदस्य, बीडीसी तथा जिला पंचायत वार्ड की संख्या कम हुई है। अब लोगों को आरक्षण नीति का इंतजार है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय चुनाव के दावेदार करीब एक साल से चुनावी बिसात बिछाने में लगे हैं। परिसीमन के बाद सक्रियता आ गई थी। परंतु चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस बना था। दावेदारों में कोर्ट के फैसले से समय से चुनाव होने की उम्मीद जगी है। जिला पंचायत चुनाव दफ्तर में दावेदार मतदाता सूचियों की जानकारी लेने आने लगे हैं। पूर्व प्रधान चौधरी बलराम सिंह ने बताया कि दावेदार ग्रामीणों के पास आने जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed