{"_id":"62b4b13677be7a46f83982aa","slug":"digital-volunteers-were-also-deployed-along-with-the-police-bijnor-news-mrt5941355187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ डिजिटल वालंटियर भी किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ डिजिटल वालंटियर भी किए तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ डिजिटल वालंटियर भी किए तैनात
बिजनौर। जिले की शांति बरकरार रखने के लिए डिजिटल वालंटियर भी अहम साबित हो रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस के साथ-साथ डिजिटल वालंटियर को भी लगाया गया है, जोकि गतिविधियों का इनपुट पुलिस को मुहैया कराएंगे। गांव देहात तक पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। धार्मिक संगठनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने वायरलेस के माध्यम से सभी थानेदारों को दिशा निर्देश जारी किए। पिछले जुमे की नमाज को लेकर जो तैयारियां पुलिस की ओर से गई थीं, उसे बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 22 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर में थानाध्यक्ष समेत मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। लेखपाल से लेकर पंचायत सचिव तक सभी सूचनाओं के संकलन में जुटे हुए हैं। बेहद संवेदनशील समझे जाने वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। जिला मुख्यालय पर सोशल मीडिया सेल की टीम सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर निगरानी करती रही। इसके अलावा हर थाने पर दो-दो सिपाही फेसबुक और व्हाट्सएप आदि की निगरानी कर रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर यह सतर्कता बरती जा रही है।