फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Difficulty in movement due to mud on the road

मार्ग पर कीचड़ होने से आवाजाही में परेशानी

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in movement due to mud on the road
मंडावली के राहतपुर खुर्द में मार्ग पर जल भराव व कीचड़। - फोटो : NAZIBABAD
मार्ग पर कीचड़ होने से आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन

नजीबाबाद। राहतपुर खुर्द में मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।
मंडावली क्षेत्र के गांव राहतपुर खुर्द की अनुसूचित बस्ती में कई वर्षों से ग्रामीण जलभराव और कीचड़ की परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से मार्ग को पक्का कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण राजकुमार, ओमप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, दीपक, संजय, लक्ष्मी, सुखिया का कहना है कि 12 वर्षों से मार्ग कच्चा है। ग्राम प्रधान की ओर से न तो यहां खड़ंजा बिछवाया गया और न ही सीसी मार्ग बनवाया गया। जल निकासी नहीं होने से मार्ग पर हर समय जलभराव और कीचड़ रहता है। ग्रामीणों को मजबूरन 50 मीटर तक कीचड़युक्त मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, राहतपुर खुर्द के प्रधान मो. मुस्तफा का कहना है कि आचार संहिता के चलते कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। आचार संहिता हटने के बाद मार्ग को पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed