{"_id":"625477ef8543ea25eb14c563","slug":"difficult-to-walk-on-chandpur-basta-road-bijnor-news-mrt5841491135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को दावत दे रही चांदपुर-बास्टा मार्ग की खस्ताहाल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को दावत दे रही चांदपुर-बास्टा मार्ग की खस्ताहाल सड़क
विज्ञापन
चांदपुर-बास्टा मार्ग हुआ खस्ताहाल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर-बास्टा मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर
चांदपुर। चांदपुर-बास्टा मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इस रोड पर गांववासी व वाहन चालक जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। गांववासी व किसान अपने उत्पादनों को लेकर मंडी समिति पहुंचते हैं। रोड की साइड खराब होने से छोटे वाहन चालकों को भी आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
चांदपुर-बास्टा मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। बास्टा क्षेत्र के गांव त्रिपुरी, हैजरपुर, रूपपुर, अकौंधा, पृथ्वीपुर, लुहारपुरा, कौशल्या, बास्टा, मानपुर, अंथाई आदि करीब चालीस गांवों से भी अधिक के गांव के लोग का प्रतिदिन इस मार्ग पर जोखिम उठाकर आवागमन बना रहता है। रोड पर दो चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र भी हैं, जहां किसान अपनी बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली आदि में गन्ने लेकर चीनी मिल सेंटरों पर जाते हैं। गन्ना सेंटरों से गन्ना ट्रक में भरकर चीनी मिल के लिए जाते हैं। ऐसे में रोड पर हर समय खतरा बना रहता है। वाहन चालक अनेक बार हादसे में चोटिल हो चुके हैं।
आए दिन होते रहते हैं हादसे
गांव बास्टा निवासी बस चालक मोहम्मद शफात का कहना है कि सड़क की हालत बहुत ही खराब है। सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। आये दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
टैक्स देने के बाद भी सुधार नहीं
बास्टा निवासी मोहम्मद शाहनवाज का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने से हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। शाहनवाज में बताया कि इस रोड पर चलने वाली प्रत्येक बस संचालक को 7314 रुपये प्रतिमाह बस संचालन टैक्स देते हैं। उसके बाद भी बस संचालकों, गांववासियों, आने जाने वाले लोगों को, बस संचालक, बाइक सवार आदि को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर चलते हुए लगता है डर
बास्टा निवासी तौकीर, रज्जन, चांदपुर निवासी चांद, शमीम अहमद आदि ने सड़क ठीक कराने की मांग की है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि सड़क पर चलते हुए भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र कौर का कहना है कि बास्टा क्षेत्र के गांववासियों को चांदपुर से गांव आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अनेक बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। सड़क को नई तरह से चौड़ीकरण के साथ शीघ्र बनानी चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।