आरामदायक जीवन शैली से बढ़ रहा मधुमेह : डा. इसमपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग की ओर से आयोजित चिकित्सा शिवर में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क मधुमेह नाशक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने सभी मरीजों को अपनी दिनचर्या और खानपीन में सुधार लाने की सलाह दी।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर किया। डा. इसमपाल ने कहा कि आरामदायक जीवन शैली लोगों में मधुमेह बढ़ा रही है। सभी लोगों को इस बीमारी से दूर रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा पैदल जरूर चलना चाहिए।
इसके अलावा अपने दैनिक भोजन में रेशेयुक्त हरी पत्तेदार सब्जियों और खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. ज्योत्सना शर्मा ने बताया कि मधुमेह असाध्य रोग नहीं है।
प्रतिदिन योग कर इसे पूर्ण रूप से मात दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पैदल सैर के साथ साथ औषधि जैसे नीम, गिलोय, आंवला, तेजपत्र, मेथी दाना आदि का नियमित रूप से इस्तेमाल करना लाभदायक है। इस अवसर पर वैभव भारद्वाज, नीमा गुप्ता, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।