{"_id":"6159f3eb8ebc3e0b3569146a","slug":"dhampur-first-in-taekwondo-competition-dhampur-news-mrt5590829135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धामपुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धामपुर प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धामपुर प्रथम
धामपुर। एमएस ताइक्वांडो एकेडमी और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर के तत्वावधान में रविवार को मोहल्ला लोहियान धर्मशाला में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बिजनौर, किरतपुर, धामपुर और कई अन्य क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धामपुर टीम ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान पर बिजनौर, तीसरे स्थान पर किरतपुर टीम रही।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर के सचिव अंकुर चौधरी, धामपुर कोच दीपिका सिंह, किरतपुर कोच हिमांशु भारती की देखरेख में हुए कार्यक्रम में ने ताइक्वाइंडों का अभ्यास किया और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता गुप्ता ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने आग में कूदकर और टाइगर जंप सहित काफी तरह के कला प्रदर्शन किए। नीरज गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कारण ऐसे खेलों पर रोक थी। ऐसोसिएशन की ओर से मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. नीरज कुमार, आशीष राजपूत प्रबंधक दुर्गा पब्लिक स्कूल, हरिराम शर्मा शामिल रहे। खिलाड़ियों में धामपुर से अंश, भव्य, अक्षिता, वंशिका, काजल सैनी, कुनाल, किरतपुर से अंजलि, सलोनी, पारुल भारती, नदीम, सत्यम राणा, तनीषा, विपुल, बिजनौर से वंशिका अग्रवाल, नंदिनी, सुपार्थ, रुद्र, अनुभव, आरना चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया।