फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees worship girls on Durga Ashtami

श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन

Tue, 04 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship girls on Durga Ashtami
बिजनौर में अष्टमी पर कन्याओं को जिमाती महिला। - फोटो : BIJNOR
श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन
विज्ञापन

बिजनौर। दुर्गा अष्टमी पर माता रानी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उन्होंने मंदिर में मत्था टेकते हुए प्रसाद चढ़ाया और परिवार के लिए मंगल कामना की।
सोमवार सुबह कन्याओं को श्रद्धालुओं ने अपने घर बुलाया। उनके चरणों को धोने के बाद तिलक वंदन किया गया, फिर भोजन कराया। अफजलगढ़, कादराबाद, भुतपुरी, रेहड़ के कासमपुरगढ़ी, बादीगढ़ आदि में श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। हल्दौर में सोमवार को धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, हरदासपुर रोड पर स्थित माता काली समेत अन्य मंदिरों व अपने घरों पर अष्टमी को व्रत खोलने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। नांगलजट, मुकरंदपुर, चांदा नंगली, मोहनपुर, फरीदपुर सधीरन, बिसाठ,, बाटपुरा, नवादा तुल्ला आदि गांवों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

स्योहारा के विभिन्न मंदिरों व घरों में दुर्गा पूजा की गई। पूजा अर्चना उपरांत कन्याओं को भी जिमाया गया। महिला चिकित्सक डॉ. लिपिसेन वर्मा, डॉ. मनोज वर्मा, व्यापारी नेता अरुण वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, अनिल कुशवाहा आदि ने भी कन्या पूजन किया। नगीना में धामपुर रोड स्थित मां काली, मां दुर्गा के मंदिर पर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed