फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development proposal passed in board meeting

बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्ताव पास

Tue, 16 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Development proposal passed in board meeting
बिजनौर में नगरपालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते चेयरपर्सन रूखसाना परवीन। - फोटो : BIJNOR
बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर की बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्योरा रखा गया। कुछ सभासदों ने बैठक रद्द करने की मांग करते हुए हंगामे की कोशिश की, लेकिन उन्हें शांत करा दिया गया। बैठक में 44 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पास हुए।
टाउन हॉल के पुस्तकालय में चेयरपर्सन रुखसाना परवीन की अध्यक्षता और ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के संचालन में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में लिपिक सईदउर्रहमान ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। नामित सभासद हरजिंदर कौर, विनय राणा, नीरज शर्मा आदि ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक स्थगित करने को कहा। इसका बाकी सभासदों ने विरोध किया और बैठक के बाद श्रद्धांजलि देने को कहा। सभासदों ने आय व्यय का रजिस्टर देखकर समीक्षा की। प्रस्तावों पर सदस्यों ने सहमति व्यक्त की, कुछ सभासदों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन बहुमत के सदस्यों ने अपना समर्थन देकर प्रस्ताव पास कराए। नामित सभासद नीरज शर्मा व विनय राणा ने विरोध दर्ज कराया। उन्हें निर्वाचित सभासद सलीम अंसारी, खालदा बेगम, जुल्ॲफ़कार बेग, खालदा बेगम, गुलाब आदि कुछ अल्पमत के सभासदों ने समर्थन दिया। लेकिन प्रस्ताव बहुमत से पास हुए।
विज्ञापन

बैठक में 44 करोड़ का बजट पास किया गया। कर्मचारियों को वर्दी, अलाव, आउटसोर्सिंग के ठेके, प्रदर्शनी की दुकानों की नीलामी, आठ स्थानों पर पाइप लाइन डालने, तीन नलकूपों के रिबोर, निर्माण कार्य व फॉगिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव स्वीकार हुए। नौ सभासदों ने प्रस्ताव का विरोध किया जबकि 14 ने समर्थन किया। इस दौरान सभासद नसरीन, रजी अहमद, वसीक अहमद, गुलाब अहमद, संजय विश्नोई, बुशरा परवीन, कृष्ण गोपाल आर्य, धनश्याम दास गुप्ता, राधा रानी, हितेश तुली, दीपक गर्ग मोनू, शर्मिष्ठा चौधरी, विनोद तोमर, शादाब एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed