फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development had stayed with fake socialists: Modi

नकली समाजवादियों के यहां ठहरा था विकास : नरेंद्र मोदी

Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Development had stayed with fake socialists: Modi
बिजनौर में भाजपा के जन चौपाल को वर्चुअल संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : BIJNOR
नकली समाजवादियों के यहां ठहरा था विकास : मोदी
विज्ञापन

बिजनौर। यहां तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियां, मुझे मालूम है पानी कहां ठहरा हुआ होगा... बिजनौर के कवि दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत की और सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था। यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार में, उनके करीबियों में ठहरा हुआ था। इन लोगों को सामान्य मानव की विकास की प्यास से, प्रगति की प्यास से, गरीबी से मुक्त होने की प्यास से मतलब नहीं रहा।
प्रधानमंत्री को सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वर्धमान कॉलेज के मैदान में जन चौपाल को संबोधित करना था, वह नहीं पहुंचे और जन चौपाल को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर वार किए और भाजपा की विकास की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने किसानों के साथ-साथ, खासकर पश्चिमी यूपी का अपने भाषण में कई वार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अपना स्वार्थ सोचने वाली यही प्यास गरीबों को घर नहीं देने देती थी। अपनी जेब भर लेने की यही प्यास गरीब का राशन चट कर जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक व्यक्ति को अपना परिवार मानती है। बीजेपी की सरकार में भाई भतीजा और तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

जाति और पंथ नहीं देखते, हर पात्र को मिलता है घर : मोदी
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना में गरीब को घर मिलता है, उसकी जाति, पंथ, क्षेत्र नहीं देखा जाता। उज्ज्वला से गैस का कनेक्शन मिलता है तो माता-बहनों से उनकी जाति नहीं पूछी जाती है। जब राशन मिलता है तो किसी की बिरादरी और समाज कुछ नहीं पूछा जाता। इस फर्क को लोग कभी भूल नहीं सकते हैं। डबल इंजन सरकार ने सड़कें और रिंग रोड बनाकर यहां के लोगों की जिंदगी को आसान किया ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनचौपाल को वर्चुअल संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग आज जात पात के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जाति का वास्ता दे रहे हैं। सत्ता में आने पर इन्हें केवल परिवार का स्वार्थ याद रहता है। पिछले पांच साल में योगी सरकार का प्रयास रहा है कि विकास कुछ ही इलाकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसलिए हमारी सरकार मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जैसे शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ा रही है। दिल्ली-लखनऊ कॉरीडोर मुरादाबाद से होकर गुजरेगा। अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरीडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरीडोर भी पूरा होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में इस इलाके को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच साल में योगी सरकार ने अनेक पुल बनवाए हैं। इससे गंगा के आरपार जाने वाले किसानों का रास्ता आसान हुआ है।
नगीना की काष्ठ कला कमा रही दुनिया में नाम
यहां के व्यापारियों, उद्यमियों और किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। बिजनौर की नगीना काष्ठ कला को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया है। इस वजह से बिजनौर की कला की पहचान विदेशों में और बढ़ रही है। दुनियाभर में मशहूर मुरादाबाद के पीतल को भी इससे जोड़ा गया है। पीतलनगरी मुरादाबाद दुनिया में सोने जैसी चमक हासिल करे। यहां इंडस्ट्रीयल पार्क बनेगा। बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के सामने अवसरों की कमी ना हो यह हमारी प्राथमिकता है।
भाजपा ने किसानों को दिलाया सम्मान
केंद्र सरकार और यूपी की भाजपा सरकार किसानों के सम्मान और अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले पांच साल में गन्ना किसानों को डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया है। इतना तो पहले की दो सरकारों में मिलकर नहीं किया गया था। पहले की दो सरकारों में गन्ना पर्ची से लेकर भुगतान तक हर जगह नकली समाजवादियों का बोलबाला था। हमारी सरकार ने पीएम किसान सम्मान हो, फसल का बीमा हो, ये सब बैंक खातों में उपलब्ध कराया है। कोई बिचौलिया नहीं, हम हर वो व्यवस्था लागू करने की कोशिश में जुटे हैं, जहां किसानों को खाद के लिए कहीं भागदौड़ न करनी पड़े। खेतों तक कम लागत में पहुंचे। पिछली सरकारों में यूरिया आता था किसानों के लिए, लेकिन चला जाता था कालाबाजारी करने वालों के पास। आयुष्मान से इलाज में खर्च की चिंता से मुक्त करने का काम किया है।
चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपना रहे हैं
चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाते हुए हर किसान का सम्मान हमारा ध्येय है। पिछली सरकारों में यूपी के किसानों ने यूरिया खाद के लिए लाठियां तक खाई हैं। जिन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों को ये दिन दिखाए थे, वे कभी किसानों का भला नहीं कर सकते, सिर्फ धोखा दे सकते हैं। ये जो लोग आज चौधरी चरण सिंह की विरासत की दुहाई देकर आपको बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। योगी की सरकार में पिछली दो सरकारों के मुकाबले दोगुणा से भी ज्यादा गेहूं एमएसपी पर खरीदा है। योगी सरकार में किसानों से अनाज खरीद में हर साल रिकार्ड बनाए गए हैं।
पिछली सरकारों ने प्रदेश में अंधेरे में रखा
पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश को अंधेरे में रखा कि अपराध बढ़े, हमने बिजली दी ताकि विकास बढ़े। आज जो लोग बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे पूछिएगा जब उनकी सरकार थी, वो इस इलाके में कितनी बिजली देते थे। पहले की सरकारों का मॉडल समस्या पैदा करो फिर सहानुभूति के नाम पर सब समेट लो का था।

अपराधी खुद भागकर पहुंचे जेल
उनके मॉडल से किसान नौजवान, गरीब, दलित शोषित सभी परेशान थे। बहन बेटियों से छेड़छाड़ आम बात थी। हालात इतने खराब थे कि चेन लूट लिए जाने पर इस बात का शुक्र मनाया जाता था कि जान तो बच गई। योगी सरकार ने बहन बेटियों को भय से मुक्त करके दिखाया है। योगी सरकार में अपराधी किस तरह खुद भागकर जेल गए और मांग करते रहे कि हमें बंद कर दो। वो सालों से इस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें एक ही उम्मीद है, जल्दी से जल्दी चुनाव आए और कैसे भी सरकार बदल जाए ताकि वो जेल से बाहर आ सके। अपराधी चाहते हैं कि लूट छिनैती और डकैती का धंधा पांच साल से ठप पड़ा है, यूपी की जनता से उसकी भरपाई करे। बदला लेने के मूड में हैं, इनके गुर्गे भी पूरी ताकत लगाए हुए हैं, ये लोग जात पात के नाम पर बंटवारा करके भाजपा को रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed