{"_id":"602819cc8ebc3ee8f7660a8c","slug":"despite-the-irregularity-in-weighing-no-action-dhampur-news-mrt525223214","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल में अनियमितता मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल में अनियमितता मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

धामपुर। जिले की चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली को रोकने के लिए अधिकारियों ने नवंबर से अब तक गन्ना पेराई सत्र में सहायक चीनी आयुक्त क्षेत्र आने वाले 423 क्रय केंद्रों पर 982 निरीक्षण किए लेकिन अनियमितता के 13 मामले पाए जाने के बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। धामपुर सहायक चीनी आयुक्त क्षेत्र में गैर जिले की दो चीनी मिलों सहित कुल नौ चीनी मिलों 423 क्रय केंद्र आते हैं। क्रय केंद्रों पर जो अनियमितता पकड़ी गई है, उनमें गंभीर अनियमितता स्योहारा चीनी मिल की है।
सहायक चीनी आयुक्त धामपुर नीरज कुमार ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में जनपद बिजनौर की सात चीनी मिल धामपुर, स्योहारा, चांदपुर, धनौरा, बहादरपुर, बिलाई, रानी नांगल तथा जनपद रामपुर की मिलक नारायणपुर और मुजफ्फरनगर का टिकोला चीनी मिल आती है। इन सभी चीनी मिलों के करीब 423 गन्ना क्रय केंद्र उनके अधिकार क्षेत्र में हैं। इन सभी क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने को कई विभागों के अधिकारियों ने नवंबर से अब तक 982 जगह चेकिंग की। चेकिंग में स्योहारा चीनी मिल के एक क्रय केंद्र पर गंभीर और तीन पर साधारण अनियमितता पकड़ी गई है। इनमें एक का डीएम स्तर से निदान कर दिया गया है जबकि तीन मामले लंबित हैं। धामपुर चीनी मिल में छह, धनोरा में दो, बिलाई में एक क्रय केंद्र पर साधारण गड़बड़ी में पकड़ में आई है। इनमें चीनी मिल और सहकारी गन्ना समितियों के किसी भी तौल लिपिक के खिलाफ कोई वाद दायर नहीं हुआ है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। बताया गया कि इन 13 मामलों में से अब तक डीएम स्तर से 10 मामलों को निस्तारित कर दिया गया है। जबकि तीन मामले लंबित है।