{"_id":"660484467e673f7e0b07d718","slug":"deputy-cm-should-explain-the-formula-of-article-370-to-the-public-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121349-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जनता को अनुच्छेद 370 का फार्मूला समझा गए डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जनता को अनुच्छेद 370 का फार्मूला समझा गए डिप्टी सीएम
Thu, 28 Mar 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता को अनुच्छेद 370 का फार्मूला समझा गए। विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास न नेता है और न ही कोई नीति है। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया है।
बुधवार को नुमाइश ग्राउंड के मैदान में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब का साथ सब का विकास के नारे पर काम किया। वर्ष 2014 के बाद विदेशों में भारत का मान बढ़ा है। आज भारत विकसित होने जा रहा है। वर्ष 2047 तक देश विकसित हो जाएगा। विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि पहले 100 रुपये में से 15 रुपये पात्र तक या विकास को पहुंचते थे। अब शतप्रतिशत धनराशि लाभार्थियों तक पहुंच रही है। उन्होंने रालोद व भाजपा गठबंधन को पश्चिमी यूपी की ताकत बताते हुए गठबंधन साथी रालोद के चंदन चौहान व नगीना से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि बूथ इतना मजबूत हो जाए विपक्षियाें की जमानत जब्त हो जाए।
चार सौ पार के लिए हाथ खड़े कराकर संकल्प दिलाया। रालोद कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने कहा कि गठबंधन ने जो सम्मान दिया है जनता प्रत्याशियों को जिताकर सम्मान देगी। बिजनौर सीट से प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि वर्ष 2009 में इसी गठबंधन में इसी स्थान से उनके पिता संजय चौहान ने नामांकन था। जनता ने उन्हें वोट का आशीर्वाद देकर जिताया। नगीना लोस प्रत्याशी ओमकुमार ने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
विज्ञापन
यह रहे उपस्थित
इस दौरान विधायक अशोक राणा, विधायक सुचि चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सुनील भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, कमलेश सैनी, अशोक चौधरी, हरिओम शर्मा, महावीर सिंह, इंदिरा सिंह, लीना सिंघल, दीपक गर्ग मोनू आदि उपस्थित रहे।