फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deputy Chief Minister stressed the need for change in education system

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा पद्धति में बदलाव की जरूरत पर बल दिया

Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister stressed the need for change in education system
उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा पद्धति में बदलाव की जरूरत पर बल दिया
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कोविड-19 शिक्षा की भावी दिशा विषय एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में जूम एप के माध्यम से करीब 500 तथा यू-ट्यूब के माध्यम से 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के बीच शिक्षण कार्य को जारी रखने के लिए शिक्षकों ने हर संभव प्रयास किया। शिक्षण पद्धति में परिवर्तन एवं परिवर्धन की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की। वेबिनार में भगवंत ग्रुप के संस्थापक एवं बेक्सिल इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह एवं संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर राघव मेहरा, सहनिदेशक पुष्पनील वर्मा, एसोसिएट शिवानी सिंह ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भगवंत ग्रुप में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ने समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र पंजीकरण राशि जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम लंबित हैं, वे भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। यह जानकारी संस्थान की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed