फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deputy Cane Commissioner inspected the sugarcane committee

उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना समिति का निरीक्षण

Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deputy Cane Commissioner inspected the sugarcane committee
उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना समिति का निरीक्षण
विज्ञापन

अफजलगढ़। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद मंडल ने समिति परिषद अफजलगढ़ के अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं परिसर में चल रहे मेले का अवलोकन भी किया। सट्टा प्रदर्शन मेले में उप गन्ना आयुक्त ने किसानों के कैलेंडर के संबंध में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली।

उन्होंने मौके पर उपस्थित किसान कैलाश सिंह, खेल सिंह, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह से वार्ता कर समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। शिकायत रजिस्टर का भी अवलोकन किया। मेले में बुधवार तक कुल 2271 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 911 का निस्तारण किया गया। मेले के पश्चात उप गन्ना आयुक्त में गांव रसूलपुर में छाया स्वयं सहायता समूह कि सिंगल बड/ बड चिप विधि से तैयार की जा रही गन्ने की नर्सरी का भौतिक सत्यापन किया। प्रगतिशील किसान अमरीक सिंह की ओर से गन्ने में विविधीकरण कृषि के आदर्श प्लाटों को देखा व उनकी गन्ना व हल्दी, गन्ना व अदरक तथा गन्ना व अरबी जैसे सहफसली खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, द्वारिकेश चीनी मिल के सहायक उपाध्यक्ष एसपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed