फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dengue and Malaria may also have to fight war

डेंगू और मलेरिया से भी लड़नी पड़ सकती है जंग

Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue and Malaria may also have to fight war
डेंगू और मलेरिया से भी लड़नी पड़ सकती है जंग
विज्ञापन

बिजनौर। मानसून ने दस्तक दे दी है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी कई बीमारियां फैल सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिले के विभिन्न गांवों में बनी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों को एक्टिव कर दिया है।
जिले में कुल 1125 स्वास्थ्य एवं पोषण समितियां हैं। समिति में शामिल प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल हैं। समिति का काम गांव में सफाई का ध्यान रखना, मौसमी बीमारियों के समय गांव में दवा का छिड़काव कराना होता है। पहली जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव का कहना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए समितियों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। पहली जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में सफाई कराएंगे।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम बताते हैं कि पहली जुलाई से चलने वाले अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव के प्रधान की मदद से सफाई कराएंगे और दवा का छिड़काव भी कराएंगे। इसके अलावा 15 से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में आशाएं घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करेंगी। परिवार के किसी सदस्य को बुखार होगा तो लक्षणों के आधार पर उसकी मलेरिया और डेंगू की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed