फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers due to non-weighing of paddy at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन

Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers due to non-weighing of paddy at purchasing centers
क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव तुरतपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी धान तौल न किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शीघ्र धान की तौल कराए जाने की मांग की है।
शासन की ओर से ब्लॉक क्षेत्र में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्रों पर तोल कराए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन 40 दिन बीत जाने के बाद भी तुरतपुर क्रय केंद्र पर मात्र बारह सौ क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई है। जबकि तीन से छह सौ क्विंटल धान प्रतिदिन तौल की जानी थी। किसानों का आरोप है कि उनकी ट्राली दो-तीन दिन से केंद्र पर खड़ी है, मगर उनकी तौल नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि उनका धान काला बताकर नहीं लिया जा रहा है। जबकि उनका धान सही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पांच से आठ प्रतिशत कमी वाले धान की तौल कराने की बात कही थी। मगर फिर भी उनका धान नहीं तौला जा रहा है। अधिकतर किसानों का कहना है कि उन्हें खराब धान बताकर टकराया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने तुरतपुर सेंटर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शीघ्र धान की तौल कराए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सरजीत सिंह, जगदीश सिंह, ब्रजमोहन सिंह, धर्म सिंह, मुख्तियार सिंह, रामकरन सिंह, चिरंजी सिंह, गुरजीत सिंह, हरी सिंह, अनूप सिंह, अमित , कैप्टन सावर सिंह रावत, इन्दरजीत सिंह तथा सोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेंटर इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि जो धान काला या नमीदार होगा। वह नहीं तौला जाएगा। किसान का सही व साफ धान तत्काल तुल जाएगा। सेंटर काफी मात्रा में धान रखा है। धान मिलों को भेजने के बाद धान तौल में तेजी लाई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सेंटर पर एसएमआई को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed