{"_id":"61292c538ebc3e79d268e8cf","slug":"demonstration-of-electrical-contract-workers-on-non-payment-of-wages-dhampur-news-mrt5536437177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से पगार न मिलने पर विद्वुत संविदा कर्मियों का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से पगार न मिलने पर विद्वुत संविदा कर्मियों का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पगार न मिलने पर विद्युत संविदा कर्मियों का प्रदर्शन
धामपुर। पिछले दो माह का पगार न मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मचारियों ने एसई कार्यालय स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को संविदा कर्मी अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एसई कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उनके परिवार में भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वे बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए दिन रात ड्यूटी करते हैं लेकिन अधिकारियों की मनमानी से उनके परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने एक्सईएन द्वितीय से मुलाकात कर समस्या का निदान कराने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निविदा संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष संजय कौशिक, सचिव विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष चेतराम सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री अंकुर कुमार वसीम अहमद रहे। एक्सईएन द्वितीय अरुण कुुमार का कहना है कि उनके स्तर से समस्या का निदान का प्रयास किया जा रहा है।