{"_id":"614cc6ea8ebc3e0bbe4f627f","slug":"demonstration-of-contract-workers-regarding-demands-nazibabad-news-mrt557575366","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
नजीबाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने विद्युत निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
उप्र पावर कारपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ की नजीबाबाद इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र और परवेंद्र कुमार के नेतृत्व में संविदाकर्मियों ने अजमल खां रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर धरना दिया। अरुण कुमार ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा गलत नीतियां अपनाई जा रही है। कारपोरेशन द्वारा नियमित प्रकार के कार्यों में भी ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है, जो श्रम कानून के खिलाफ है। संविदा कर्मियों ने आउटसोर्स के माध्यम से कार्य करने वाले संविदा कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को बिजली विभाग की नीतियों के अनुरूप समान कार्य, समान वेतन देने, कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई के घोटालों की जांच करने, कार्य के दौरान घायल कर्मचारियों का पूर्ण उपचार और उपचार अवधि का वेतन देने की मांग की। संविदा कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
धरना प्रदर्शन में महामंत्री रामवतार शर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सुरेश चंद्र, मनोज, ज्ञान सिंह, नूर मोहम्मद, ओमवीर, ललित, मनोज, भूपेंद्र, विकास, प्रेम कुमार, अनिल, सुधीर, संजय, अजीत आदि मौजूद रहे।