{"_id":"618d580ad558c81f0b210d61","slug":"demonstration-of-bku-workers-on-tehsil-dhampur-news-mrt5644311188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन
धामपुर। भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को न तो गन्ने की पर्चियां मिल रही हैं और न ही उनके मोबाइल पर मैसेज ही आ रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को 11 बजे संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह, तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का ओवर लोड किसी भी दशा में नहीं काटा जाएगा। अभी चीनी मिलों को चालू हुए दो सप्ताह भी नहीं हुए हैं, विभाग की ओर से ओवरलोड काटा जाने लगा, जो गलत है। पर्ची सप्लाई का एकल नियम होना चाहिए। तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह ने आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों पर छुड़वाने, बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने समेत कई मांग की है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने और किसानों के बिजली के बिलों को पूरी तरह से माफ करने की मांग की है। इस अवसर पर संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, प्रेम सिंह, अखिलेश कुमार, सुदेश सिंह, महीपाल सिंह, खूब सिंह, दिलीप सिंह, कन्हैया सिंह, कुशलपाल सिंह, हरनाम सिंह, कैलाश सिंह, हरिराज सिंह आदि शामिल रहे।