फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of Bhakiyu against Irrigation Department

भाकियू ने सिंचाई विभाग के विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakiyu against Irrigation Department
भाकियू का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। नजीबाबाद नहर विभाग की ओर से अधूरी पड़ी मनकुआ माइनर में अचानक पानी छोड़ देने से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के खेतों में लहलहाती गेहूं, चारे की फसलें डूबकर बर्बाद हो गईं हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गांव गजुपुरा में प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द फसलों की क्षति पूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह, जिला महासचिव दुष्यंत राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गजुपुरा में एकत्र हुए। सिंचाई विभाग की मनमानी पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग ने 15 सालों में इस माइनर को अभी तक पूूूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है। माइनर के बीच में कुछ लोगों ने जबरन अवैध कब्जा कर स्कूल, कॉलेजों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि जब माइनर पूरा ही नहीं है। तो इसमें पानी कैसे और क्यों छोड़ दिया। इससे किसानों का लाखों का रुपये का नुकसान हो गया। हजारों हेक्टेयर फसलें डूबकर बर्बाद हो गईं हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने माइनर की जमीन से अवैध कब्जों को हटा अंतिम छोर तक पूरी करने, फसलों की क्षतिपूर्ति कराने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों को बंधक बनाकर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में नरदेव सिंह, रामकुमार सिंह, अजय कुमार, अरविंद कुमार, प्रधान इंद्रवीर सिंह आदि शामिल रहे। एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed