{"_id":"ea1d01a92e648bc648f8d11ead8062a9","slug":"demolition-of-commotion-in-the-seminary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा कर मदरसे में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा कर मदरसे में की तोड़फोड़
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। मदरसे में पढ़ने वाले बालक का शोषण करने और उसे गायब कराने का आरोप लगाते हुए नजीबाबाद से पहुंचे कुछ लोगों ने मदरसे में हंगामा और तोड़फोड़ की।
हंगामा कर रहे चार युवकों को कमरे में बंधक बना लिया गया। जिम्मेदार लोगों और पुलिस के पहुंचने पर मामला निपटा।
जलालाबाद स्थित मदरसा कासिमुल उलूम से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए मआज को अमरोहा से बरामद किया गया था। परिजनों ने बालक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले मुरादाबाद निवासी गयासुद्दीन को पुलिस के हवाले किया था।
रविवार को अपराह्न बड़ी संख्या में लोग नजीबाबाद से जलालाबाद स्थित मदरसे पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने मदरसे में तोड़फोड़ शुरू की, तो मदरसे में पढ़ रहे बच्चे घबरा गए। मदरसे में बदमाशों के घुस आने का शोर
मचने पर आसपास से कई
लोग और मदरसे से जुड़े प्रतिनिधि भी मदरसे में पहुंच गए। हंगामा कर रहे कई लोग भाग निकले, जबकि चार युवकों की पिटाई कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर जलालाबाद चौकी से पुलिस मदरसे पहुंच गई।
तूल पकड़ रहे मामले को निपटाने के लिए जलालाबाद चेयरमैन याकूब राइन, हाजी मो.अय्यूब, हफीज अहमद, मुख्तार राइन, नजीबाबाद से शेख मो.आबिद, फरीद अहमद, अरशद, रईस आदि मदरसे पर पहुंच गए। बालक मआज के परिजनों ने मदरसे के लोगों पर मआज सहित कई बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया।
उधर, मदरसे के प्रतिनिधि कारी अब्दुल जब्बार, हाफिज मो.शाकिर ने आरोपों को गलत बताते हुए मआज को ढूंढने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। काफी देर हंगामे के बाद माफी मांगने पर कमरे में बंद किए गए चारों युवकों को छोड़ दिया गया।