फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to run AC bus for Lucknow

लखनऊ के लिए एसी बस चलाने की मांग

Thu, 25 Aug 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to run AC bus for Lucknow
लखनऊ के लिए एसी बस चलाने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने परिवहन मंत्री से नजीबाबाद और बिजनौर रोडवेज डिपो से दिल्ली और लखनऊ के लिए वातानुकूलित बसों का संचालन कराने की मांग की।
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिला। पूर्व सांसद ने नजीबाबाद और बिजनौर रोडवेज डिपो से दिल्ली और लखनऊ के लिए वातानुकूलित बसें संचालित करवाने की परिवहन मंत्री से मांग की। परिवहन मंत्री ने मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक से रोडवेज बसों तथा अन्य समस्याओं के संबंध में फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल देवेंद्र सिंह, संजय त्यागी, गौतम सिंह ने परिवहन मंत्री के समक्ष नजीबाबाद और बिजनौर रोडवेज को पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज डिपो में परिवर्तित कराने, भूतल पर बसों का संचालन की व्यवस्था के साथ प्रथम व द्वितीय तल पर यात्रियों के भोजन तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी। उन्होंने यात्री सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टैंड शीतल पेय व्यवस्था के लिए पर्याप्त वाटर कूलर लगवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed