फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to pass order for land acquisition

भूमि अधिग्रहण के लिए आदेश पारित करने की मांग

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to pass order for land acquisition
भूमि अधिग्रहण के लिए आदेश पारित करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने राज्य के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह से भेंट कर नवसृजित विकास खंड बढ़ापुर के संबंध में चर्चा की। डीएम को भूमि अधिग्रहण के लिए आदेश पारित करने की मांग की है।

विधायक सुशांत सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री को अवगत कराया कि विकास खंड कोतवाली में 149 ग्राम पंचायतें और 376 गांव हैं। इतनी अधिक ग्राम पंचायतें होने के कारण क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी काफी समय से बढ़ापुर को नया विकास खंड बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं। जुलाई 2013 में मुख्य विकास खंड अधिकारी ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने दिसंबर 2016 में बढ़ापुर विकास खंड की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी की थी और सीडीओ को भूमि अधिग्रहण के आदेश दिए थे। इस क्रम में विकास खंड कोतवाली के पीएसी बासूवाला में अस्थाई विकास खंड की स्थापना की गई थी लेकिन ग्राम हरेवली के ग्रामवासियों ने कोर्ट से स्टे लेकर कार्य पर रोक लगवा दी थी। उन्होंने मंत्री से डीएम को विकास खंड बढ़ापुर की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के आदेश पारित करने की मांग की है। विधायक सुशांत सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रस्ताव को सही मानते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्रावली पर आख्या के लिए आदेशित किया और विकास खंड की स्थापना के लिए शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण कराने भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed