{"_id":"609ec1ec8ebc3efbf07a7a07","slug":"demand-to-operate-closed-oxygen-plant-nazibabad-news-mrt53835502","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद ऑक्सीजन प्लांट संचालित कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद ऑक्सीजन प्लांट संचालित कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने नजीबाबाद के गांव सिकंदपुर बसी में बंद पड़े गोयल गैस प्लांट को संचालित कराने की मांग की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन भेजा है।
प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने ज्ञापन में बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रदेश के साथ जिला बिजनौर ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। जबकि जनपद बिजनौर में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं एक नजीबाबाद के सिंकदपुर बसी और दूसरा हल्दौर में है। सिंकदपुर बसी स्थित गोयल गैस प्लांट पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। ड्रग इंस्पेटर ने गैस प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी है, जिससे प्लांट में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बंद हो गया है। इस प्लांट की 400 सिलिंडर प्रतिदिन की क्षमता है, जिससे नजीबाबाद क्षेत्र के 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को प्रतिदिन ऑक्सीजन दी जा रही थी। ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से क्षेत्र के अस्पतालों और मरीजों को हल्दौर और अन्य जिले की ओर रुख करना पड़ रहा है। समय पर ऑक्सीजन न मिलने से क्षेत्र के कई मरीज अपनी जान भी गवां चुके है।