फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to build a permanent stud in Gauspur

गौसपुर में स्थायी स्टड बनवाने की मांग

Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a permanent stud in Gauspur
नांगलसोती के गांव गौसपुर में स्थाई स्टड बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं ली? - फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में स्थायी स्टड बनवाने की मांग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। ग्रामीणों ने गांव गौसपुर में गंगा नदी किनारे स्थायी स्टड बनाने की मांग की है। भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और मांगपत्र सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल ग्रामीण राम प्रसाद, विपिन कुमार, दिनेश सिंह, दयाराम सिंह, मुन्नू सिंह, ऋषिपाल सिंह, अवनीश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2013 से गंगा नदी गांव गौसपुर में कहर बरपा रही है। गंगा नदी के तेज बहाव में किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा गई है। इस वर्ष गंगा द्वारा लगातार कटान होने पर नदी से गांव की दूरी मात्र 60 मीटर रह गई है। अब पूरे गांव का अस्तित्व खतरे में है। कटान रोकने के लिए अस्थायी स्टड तो बनाए गए, लेकिन वे भी क्षेत्र में कटान होने से नहीं रोक सके। ग्रामीण कई वर्षों से गांव गौसपुर में स्थायी स्टड बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आश्वासन के सिवा कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed