फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand raised for rescheduling trains at Anand Vihar Terminal.

Bijnor News: आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन के समय परिवर्तन की उठी मांग

Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for rescheduling trains at Anand Vihar Terminal.
नजीबाबाद। कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित ट्रेन के समय परिवर्तन की मांग उठी है। क्षेत्रीय यात्रियों ने ट्रेन का समय दिन में किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय यात्रियों ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन के संचालन का समय रात से परिवर्तित कर दिन में किए जाने की मांग रेल मंत्रालय और महाप्रबंधक रेलवे को भेजी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय यात्रियों मो. कासिम, सुधीर कुमार, गणेश खुगशाल, अनीता सिंह का कहना है कि दोनों दिशा से कोटद्वार से आनंद विहार के बीच संचालित आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन देर रात रवाना होती है। कोटद्वार से ट्रेन रात्रि 9:50 बजे रवाना होकर तड़के 4:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है। आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन रात्रि 2:45 बजे चलकर तड़के 3:55 बजे कोटद्वार पहुंचती है। देर रात ट्रेन का संचालन होने से और रेलवे को राजस्व हानि के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार से आनंद विहार के बीच ट्रेन को स्नेह रोड, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी ठहराव दिए गए हैं। आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन सभी ठहराव से देर रात गुजरती है। जिससे यात्रियों को देर रात अपने संबंधियों व जरूरी यात्रा के लिए आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed