फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for vaccination of animals with hoof

किसानों ने नांगलसोती पशु चिकित्सालय पर दिया धरना

Wed, 11 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for vaccination of animals with hoof
नांगलसोती। किसानों ने पशुओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगवाने की मांग को लेकर नांगलसोती के पशु चिकित्सालय में धरना दिया। किसानों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गांवों में टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

नांगलसोती के किसान अजय कुमार, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, बालक राम, तुलाराम, हुकुम सिंह मुकेश कुमार, सुमित, ओमपाल सिंहने पशु चिकित्सालय में धरना दिया। किसानों ने कहा कि गांवों में पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी फैल रही है। इन बीमारियों से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है, जिससे पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

किसानों ने पशुओं में फैली इस बीमारी की रोकथाम की मांग की है। किसानों ने पशु चिकित्सालय में पशुपालकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। धरनास्थल पर पहुंचे जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने किसानों को जल्द गांवों में टीकाकरण अभियान चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो पशु स्वामी अपने पशुओं को अस्पताल में लेकर आएगा, उसे अस्पताल से ही दवाई दी जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में मोहित कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद राजपूत, राजीव राजपूत, ज्ञान सिंह, गोलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed