{"_id":"62f15b26bd1d2a4eee6da416","slug":"demand-for-repair-of-dilapidated-power-lines-nazibabad-news-mrt6004328162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत लाइनों को सही कराने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत लाइनों को सही कराने की उठी मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याएं उठीं। किसानों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन को जल्द ठीक कराने की मांग की।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील में किसानों और कार्र्यकर्ताओं की मासिक पंचायत हुई। कुलबीर सिंह ने कहा कि किसान कई समस्याओं से घिरा हुआ है। पेराई सत्र शुरू होने में कुछ ही माह शेष बचे हैं, लेकिन किसानों को पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं मिला। खेतों से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन से किसानों और उनकी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। किसान अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटे जा रहे हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा। पंचायत में भागूवाला बिजलीघर की ओबीसी ठीक कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने सहित कई मांग की गई। इस अवसर पर भोपाल राठी, इकबाल सिंह, विनोद परमार, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, प्रशांत चौधरी, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।