फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for reduction in oil prices

किसान हित में तेल की कीमतों में कमी की मांग की

Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for reduction in oil prices
तेल की कीमतों में कमी की मांग की
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की बैठक में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों और कानपुर में पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर रोष जताया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व तेल की कीमत वापस लेने की मांग की गई। शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश में अपराधियों का यही आलम रहा तो शांति व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाएगी और आम जनता का जीना पूरी तरह दूभर हो जाएगा। ऐसी घटनाओं से प्रदेश सरकार की निष्क्रियता जाहिर होती है। ऐसे दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में अंधाधुंध बढ़ोतरी करके सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान हित को देखते हुए तेल की कीमतों में कमी होनी चाहिए। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने तेल के दामों में तुरंत कमी की मांग की। बैठक का संचालन कुलदीप चिकारा ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह व अशोक चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, मास्टर इंद्रमणि, अजयपाल सिंह, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed