फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for raising sugarcane price to Rs 500

गन्ने का भाव 500 रुपये करने की मांग

Sat, 20 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for raising sugarcane price to Rs 500
गन्ने का भाव 500 रुपये करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की शनिवार को हुई पंचायत किसानों ने आगामी गन्ना सीजन में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही पंचायत में किसानों का कर्ज माफ करने, न्यूनतम दरों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

बिजनौर गन्ना समिति के प्रांगण में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि देश को कृषि प्रधान कहा जाता, लेकिन यहां किसान ही परेशान है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिलता है और समय पर भुगतान भी नहीं होता है। कहा कि किसानों का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। पंचायत में किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिलाई मिल, चांदपुर, बिजनौर, नजीबाबाद चीनी मिलों का संपूर्ण बकाया भुगतान अविलंब कराने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों पर बैंकों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बेसहारा पशुओं को निजात दिलाने, तटबंध बनवाने की मांग की गई। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। पंचायत में महासचिव अम्बरीष, जग्गन अली, सतवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, गजराज सिंह, अरुण कुमार, मनीष चौधरी, कामेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, हर्ष चौधरी, अवनीश, कलीराम, ओमप्रकाश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed