फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for payment of sugarcane price with interest

ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of sugarcane price with interest
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग समेत प्रधानमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह के नेतृत्व के कार्यकर्ता शनिवार को तहसील पहुंचे और ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपा। नरपाल सिंह ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने लखीमपुर खीरी कांड की निष्पक्ष जांच कराने, गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों के बिजली बिल व बैंकों का बकाया माफ कराने, एमएसपी पर कानून बनाने, नजीबाबाद मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, किसान सम्मान निधि प्रतिवर्ष बढ़ाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला सचिव नसीम अहमद, कुलदीप कुमार, नीरज सिंह, अमित कुमार, महबूब अली अंसारी, फय्याज अली, अमित कुमार, उसमान, वसीम, निसार, हुकम सिंह, यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed