{"_id":"5ec8052a8ebc3e9090615401","slug":"demand-for-payment-of-outstanding-cane-price-dhampur-news-mrt482937860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने गन्ना किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से गन्ना किसानों को उनका रुका पड़ा गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने और मिलों को तब बंद न कराने की मांग की है, जब तक खेतों में खड़े एक-एक गन्ने की पेराई न हो जाए।
सांसद ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से खेती कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का गन्ना अभी तक खेतों में खड़ा है। उन्होंने सरकार से किसानों का एक-एक गन्ना खरीदने के बाद मिल बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 3.5 लाख किसान नौ चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। जिनका चालू पैराई सत्र में करीब 545 करोड़ रुपये अभी मिलों पर बकाया है। नियमानुसार मिल को गन्ना लेने के बाद किसान के खाते में 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान आ जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।