फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for investigation of people settled from outside

बाहर से आकर बसे लोगों की जांच की मांग

Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of people settled from outside
बाहर से आकर बसे लोगों की जांच की मांग
विज्ञापन

स्योहारा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में आकर बसे संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन लोगों पर रोहिंग्या या बंगलादेशी होने का संदेह जताया है। आरोप है कि ये लोग पन्नी बीनने का काम करते हैं। इनके पास स्योहारा व आसपास के पते से बने आधार कार्ड हैं, जबकि इनकी भाषा उत्तरी राज्यों जैसी नहीं है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ राजू, डा. विनीत देवरा, आलोक अग्रवाल, महेंद्र सैनी, संदीप शर्मा, सुरेश तोमर, विपिन शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। कहा है कि बांग्लादेश या कहीं अन्य से अवैध रूप से आए करीब तीस लोगों का समूह पालनपुर रोड पर झुग्गियां डालकर रह रहा है। इनमें से कई के नाम मतदाता सूची, राशन कार्ड, आधार कार्ड में भी दर्ज हो चुके हैं। जबकि इनकी भाषा भारतीय नहीं लगती है। इन्हें बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मिल रही हैं। जबकि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे स्थानीय नागरिक हैं, जो इन चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग शहर में पन्नी बीनने का काम करते हैं। ये लोग आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हो सकते हैं। अनेक बार इसकी सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। न ही जनपद के खुफिया विभाग के पास ही इनकी कोई जानकारी है। भाजपा पदाधिकारियों ने इन लोगों के दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ये भी जांच किये जाने की मांग की है कि इनके क्षेत्र के दस्तावेज किस प्रकार बन गए। पुलिस ने इसकी जानकारी एलआईयू को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed