फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for imposition of President's rule in Bengal

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Demand for imposition of President's rule in Bengal
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
विज्ञापन

किरतपुर। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं एवं अत्याचार के विरोध में रोष प्रकट करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताआें ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को कृषि मंडी उत्पादन समिति की दुकान में स्थित भाजपा के नगर मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में जिस प्रकार से अराजकता का माहौल है और सरेआम हत्याएं हो रही हैं। वह बेहद ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की महती आवश्यकता है, जिससे सभी बंगालवासी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी गुजर बसर कर सकें।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र कुमार राजपूत, मनोज कुमार बालियान, गौरव पाराशर, राजवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र तोमर, डा. वीरेंद्र, संजय चौहान, कैलाश पाल, ज्ञानेंद्र सिंह जंघाला, बिजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, क्षेत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed