फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deer dies after colliding with vehicle

वाहन से टकराकर हिरन की मौत

Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Deer dies after colliding with vehicle
वाहन से टकराकर हिरन की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर वाहन से टकराकर हिरन की मौत हो गई। सामाजिक वानिकी कर्मियों ने हिरन के शव को कब्जे में ले लिया।
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गांव प्रतापुर के निकट हाईवे पार करते समय वाहन से टकराकर हिरन प्रजाति के पशु की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय नागरिकों ने हाईवे पर मृत हिरन देखा। किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने सामाजिक वानिकी अधिकारियों को घटना की सूचना दी। डिप्टी रेंजर हर गोविंद सिंह ने वन दरोगा मदनपाल, एसएस गोस्वामी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हिरन के शव को कब्जे में ले लिया। डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने बताया कि हिरन प्रजाति के इंडियन हॉग डियर (पाड़ा) की उम्र लगभग तीन से चार वर्ष है। हिरन के शव को वन क्षेत्र में मिट्टी में दबा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed