{"_id":"5ec809628ebc3e909061540a","slug":"decide-to-celebrate-eid-with-simplicity-namaz-at-home-bijnor-news-mrt482944198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से ईद मनाने, नमाज घर पर पढ़ने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से ईद मनाने, नमाज घर पर पढ़ने का निर्णय
विज्ञापन

चांदपुर। उलमाओं की बैठक में ईद का पर्व सादगी से मनाने, ईद की नमाज घर पर ही पढ़ने और शासन प्रशासन के आदेश मानने का निर्णय लिया गया।
बास्टा में शुक्रवार को मरकज मस्जिद में उलमाओं, दुकानदारों व आमजन के साथ मुफ्ती कमर आलम व हाफिज मोहम्मद कौसर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। निर्णय लिया गया कि लोग लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए ईद सादगी से मनाएंगे। शासन प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन स्वयं भी करें तथा दूसरों को प्रेरित करें।
यह भी तय हुआ कि ईद पर बाजारों में भीड़ अधिक हो सकती है। इसलिए ईद तक सभी लोग खाद्य सामग्री को छोड़कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में ग्राम प्रधान वकार अली, ग्राम प्रधान बीबीपुरा सिराजुद्दीन सलमानी, असलम, मौलाना अलाउद्दीन, हाफिज नसीरुद्दीन, मोहम्मद नासिर अली, मोहम्मद तहजीब आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीटिंग का संचालन शमशाद अली ने किया।
ईद सादगी से मनाने की अपील
बढ़ापुर। वरिष्ठ बसपा नेता व समाजसेवी आसाद अली ने लोगों से ईद सादगी के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सक्षम लोग फालतू खर्च रोककर अपने आस पास के पड़ोसी गरीब परिवारों की मदद करें। बसपा नेता आसाद अली का कहना है कि लोग ईद की नमाज अपने घरों में पढ़ें।