फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Debt-ridden farmer commits suicide

Bijnor News: कर्ज से तंग किसान ने की खुदकुशी

Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide
स्योहरा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में आत्महत्या करने वाले भूदेव सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
राजा का ताजपुर/स्योहारा। कर्ज में डूबे गांव सब्दलपुर निवासी किसान भूदेव (42) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सोमवार को किसान का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार रिकवरी एजेंटों के द्वारा आए दिन घर पर आकर हंगामा करने से आहत किसान आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुआ। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सर्वेश ने बताया कि भूदेव रविवार की सुबह नौ बजे घर से निकले। शाम ढलने तक भी घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। सोमवार की सुबह भूदेव का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला। दो अंगोछों को जोड़कर गले में फंदा लगाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी सर्वेश ने बताया कि उनके पति ने नूरपुर और धामपुर की फाइनेंस कंपनियों से पचास पचास हजार रुपये का कर्ज लिया था। स्योहारा के एक साहूकार से भी कर्ज ले रखा था। पंद्रह दिन पहले तीन चार लोगों ने उनके घर पर आकर रुपये देने का दबाव बनाया था। अदायगी के लिए कुछ दिन की मोहलत मांग ली। आठ दिन पहले भी उनके घर पर किस्त मांगने के लिए फाइनेंस कंपनी के लोग आए। तभी से भूदेव सिंह तनाव में थे और कर्ज उतारने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार : मृतक भूदेव अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया है। बड़ा बेटा 16 साल का है जबकि दो उससे छोटे हैं। भूदेव के हिस्से में सिर्फ तीन बीघा जमीन है, यह भी अभी मृतक के पिता के नाम ही दर्ज है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। भूदेव मजदूरी भी करता था। मगर मजदूरी और सिर्फ तीन बीघा जमीन की फसल से कर्ज नहीं उतर रहा था। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिया गया कर्ज ब्याज के कुचक्र से बढ़ता ही चला गया।

स्योहरा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में आत्महत्या करने वाले भूदेव सिंह का फाइल फोटो।

स्योहरा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में आत्महत्या करने वाले भूदेव सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed