फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of an infected corona of Adarsh ??Nagar

आदर्श नगर के कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत

Tue, 04 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Death of an infected corona of Adarsh ??Nagar
आदर्श नगर के कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। आदर्श नगर के कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उधर नजीबाबाद में रम्पुरा निवासी 50 वर्षीय वृद्ध सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध को आइसोलेशन केंद्र पहुंचाया।

आदर्श नगर नजीबाबाद का एक वृद्ध नगर के एक नर्सिंग होम में स्टोर का कामकाज देखते थे। कोविड-19 दौर शुरू होने के बाद अस्पताल ने 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों को अस्पताल आने से रोक दिया था। उन्हीं में संक्रमित वृद्ध भी शामिल हैं। एक सप्ताह पूर्व आदर्श नगर में अकेले रहने वाले वृद्ध ने खांसी, नजला-जुकाम होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच कराई। संक्रमित पाए जाने पर वृद्ध को आइसोलेशन केंद्र मुरादाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सोमवार को तड़के उपचार के दौरान मौत होने की खबर से वृद्ध की विवाहित पुत्रियों के संबंधी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि संक्रमित का मुरादाबाद में ही शासन की गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, नजीबाबाद के रम्पुरा में 50 वर्षीय वृद्ध के सोमवार को पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए स्वाहेड़ी आइसोलेनश केंद्र भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed