फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead leopard found in Dhakauli forest

Bijnor News: ढकौली के जंगल में मृत गुलदार मिला

Sat, 05 Apr 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead leopard found in Dhakauli forest
guldar
नहटौर। शनिवार शाम गांव ढकौली के किसान अपने जंगल जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वी गंगनहर से जंगल जाने वाली चकरोड में उन्हें गुलदार लेटा दिखाई दिया। उन्होंने फोन कर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनके शोर मचाने पर भी जब गुलदार नहीं भागा तो उन्हें उसके घायल होने का अहसास हुआ। ग्रामीणों को आगे बढ़ता देख गुलदार घिसटकर ढकौली निवासी मुन्नू सिंह पुत्र लल्लू सिंह के गेंहू के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे रेंजर गोविंदराम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दारोगा तेजपाल सिंह, वन रक्षक विपिन कुमार, हरि सिंह तथा चांदपुर रेंज से वन दारोगा कर्मवीर सिंह, वन रक्षक गौरव कुमार, सौरभ कुमार, सागर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रोन कमरे से गुलदार की लोकेशन तथा हलचल जानी तो गुलदार के मृत होने की जानकारी हुई। इसके बाद टीम गुलदार के शव को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


- गुलदार की मौत हो गई है। उसके शव पर जख्म के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला आपसी संघर्ष का लग रहा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोविंदराम गंगवार, रेंजर धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed