{"_id":"6636749d32607906b40854ca","slug":"dead-deer-found-in-village-poondrikala-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108096-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव पूंडरीकला में मिला मृत हिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव पूंडरीकला में मिला मृत हिरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। गांव पूंडरीकला में आबादी के निकट एक हिरन (दबकोर प्रजाति) मृत अवस्था में मिला। सामाजिक वानिकी टीम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद जालपुर नर्सरी में भूमि में दबा दिया।
गांव पूंडरीकला के ग्रामीणों ने नांगल पुलिस को आबादी के निकट एक हिरण का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नांगल के पुलिस और सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार, वनकर्मी अमित कुमार, मो.उमर मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ कर हिरन के शव को कब्जे में ले लिया। वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार ने बताया कि हिरन के शव को विभाग की जालपुर नर्सरी ले जाया गया। भागूवाला पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. कर्मवीर सिंह द्वारा हिरण के पोस्टमार्टम करने के बाद शव को नर्सरी में दफना दिया गया।
उधर, गांव के किसी व्यक्ति द्वारा हिरण को तस्करी के उद्देश्य से मारे जाने की चर्चाएं दिनभर चलती रहीं। वन दरोगा विकास कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के हमले से हिरन की मौत होने का अनुमान है। इस प्रजाति के हिरन दिल से कमजोर होते है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हिरण की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।