फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of young man found hanging from tree, fear of murder

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 25 Aug 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree, fear of murder
बिजनौर के कस्बा झालू का आदिल। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

झालू। नहर के समीप एक पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर नगर व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। युवक की बाइक भी कुछ ही दूरी पर खड़ी मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की।
कस्बा झालू में बिजनौर-नहटौर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे नहर के समीप एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की बाइक उसके कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली। युवक के पैरों से खून निकल रहा था और उसकी बाइक की चाबी भी अलग पड़ी मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान आदिल (21) पुत्र तौफीक निवासी मोहल्ला मोहल्ला मौलवियान कस्बा झालू के रूप में की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आदिल बुधवार रात करीब 9 बजे से लापता था और उसकी रात में काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह उसकी मृत्यु होने की सूचना मिली। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। झालू चौकी इंचार्ज हरीश कुमार का कहना है कि झालू-बिजनौर रोड पर नहर के समीप एक शव मिला पेड़ से लटका हुआ मिला है। पहचान हो चुकी है। परिजनों ने तहरीर दी है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed